Uttrakhand: देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन इसी बीच रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां देर रात केदारनाथ मार्ग पर अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इस घटना के कारण सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया इलाके में मुख्य सड़क पूरी तरह बंद हो गई। कई श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए, जिससे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इस दौरान SDRF ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला है। प्रशासन ने रात भर चले अभियान के बाद यात्रा मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया है।