कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, अब तक 9 लोगों की मौत, कई घायल

Kolkata: कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. न्यू मार्केट के मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट स्थित होटल में ठहरे कई लोग आग की चपेट में आ गए, जिसमें 9 लोगों झुलसकर  की मौत हो गई है. घटनास्थल से 9 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर लाया गया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि एसी खराब होने के कारण आग लगी.

जानकारी के मुताबिक होटल में आग आज देर रात दो बजे के आस पास लगी. इस होटल के ज्यादातर लोग बांग्लादेश के सीमावर्ता इलाके के रहने वाले थे और बांग्लादेश से इलाज के लिए कोलकाता आए थे. आग सबसे पहले एसी से शुरू हुई और होटल के चार कमरों में फैल गई. कई लोग छत पर चढ़ गए थे. हालांकि, बताया जा रहा है कि बचाए गए 9 लोग बेहोश थे और होश में नहीं आए.

फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 9 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इसके अलावा इमारत से करीब 60 लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस हादसे में 6 पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई. 

हालांकि आग लगने की सही वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. लोगों ने बताया कि धुएं की वजह से कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. यह आग जहां लगी है, वो कोलकाता के न्यू मार्केट के पास का इलाका है, जिसे  शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक कहा जाता है. अभी तक की जानकारी में होटल में एसी ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-तुलसीदास जयंती आज, करें रामचरितमानस का पाठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *