West Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में वे बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।
राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता केब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के साथ, दिलीप घोष समेत 5 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
- दिलीप घोष: मंत्री
- अग्निमित्रा पॉल: मंत्री
- अशोक कीर्तनिया: मंत्री
- खुदीराम टुडू: मंत्री
- निशिथ प्रामाणिक: मंत्री