Navratri 2026 Puja Mantra: जीवन में सुख शांति, मनोवांछित फल, अन्न धन, सौंदर्य, यश और शत्रुओं से सुरक्षा आदि के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ बेहद फलदायी माना जाता है, लेकिन जो व्यक्ति किसी कारण से रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर पाता है, उसे अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और जो ये भी न कर सकें, उनको रोजाना इन मंत्रों का जाप कर आदि शक्ति को प्रसन्न करना चाहिए. इससे आपके शत्रु आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और आपके यश, सुख समृद्धि में वृद्धि होगी.
चैत्र नवरात्रि पूजा मंत्र
- ॐ दुं दुर्गायै नमः
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
- सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके. शरन्ये त्रयम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते..
- ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी. दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते..
- या देवी सर्वभुतेषु मातृरूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:..
- नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:. नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता: प्रणता: स्मताम्..
- ॐ गिरिजायै च विद्महे शिवप्रियायै च धीमहि. तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥
चैत्र नवरात्रि 2026 नौ दिन के मंत्र
- नवरात्रि का पहला दिन – मां शैलपुत्री का मंत्र – ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः
- नवरात्रि का दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र – ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:
- नवरात्रि का तीसरा दिन : मां चन्द्रघण्टा का मंत्र – ॐ देवी चन्द्रघंटायै नमः
- नवरात्रि का चौथा दिन – देवी कूष्माण्डा का मंत्र – ॐ कूष्माण्डायै नमः
- नवरात्रि का पांचवां दिन – देवी स्कंदमाता का मंत्र – ॐ स्कन्दमात्राय नमः
- नवरात्रि का छठवां दिन – देवी कात्यायनी का मंत्र – ॐ कात्यायनै नमः
- नवरात्रि का सातवां दिन – देवी कालरात्रि का मंत्र – ॐ कालरात्र्यै नमः
- नवरात्रि का आठवां दिन – देवी महागौरी का मंत्र – ॐ महागौर्यै नमः
- नवरात्रि का नौवां दिन – देवी सिद्धिदात्री का मंत्र – ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट प्राइस