Most Dangerous Places: दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं जो बेहद खतरनाक हैं. इन जगहों पर इंसान को हमेशा जान का खतरा बना रहता है. हालांकि इन जगहों पर अक्सर लोग घूमना पसंद करते हैं, जहां हमेशा जान का खतरा बना रहता है. प्रकृति में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि खतरनाक जगहें बेहद शांत और आकर्षक होती हैं. यही वजह है कि कुछ खतरनाक जगहें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं. वहीं दूसरी तरफ ये जगहें इतनी खतरनाक होती हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
इल्हा दा क्वीमाडा ग्रांडे, ब्राजील
ब्राजील में इल्हा दा क्वीमाडा ग्रांडे को दुनिया का सबसे खतरनाक आइलैंड माना जाता है. यह काफी जहरीले गोल्डन लांसहेड सांपों का घर है. इसका जहर इतना तेज होता है कि यह टिशु को काफी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ इलाकों में ऐसा कहा जाता है कि हर स्क्वायर मीटर में 1 से 5 सांप हैं. काफी ज्यादा खतरे की वजह से ब्राजील की नेवी ने आइलैंड पर पब्लिक एक्सेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है.
डानाकिंल डिप्रेशन, इथियोपिया
इथियोपिया में डानाकिंल डिप्रेशन धरती की सबसे गर्म और सबसे निचली जगह में से एक है. यहां का टेंपरेचर अक्सर 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है और हवा में जहरीली सल्फर गैस होती है. एसिडिक गर्म पानी के झरने और ज्वालामुखी की हलचल से सांस लेना मुश्किल हो जाता है. बिना सुरक्षा के जिंदा रहना यहां पर काफी मुश्किल है.
लेक नैट्रॉन, तंजानिया
तंजानिया में लेक नैट्रॉन अपने लाल रंग के पानी के साथ काफी खूबसूरत लगती है लेकिन यह काफी ज्यादा कास्टिक है. झील के पानी का पीएच लेवल 10.5 से ज्यादा है. मिनरल से भरपूर पानी की वजह से इसमें गिरने वाले जानवर कैल्सीफाई हो जाते हैं और पत्थर की तरह जमे हुए सख्त हो सकते हैं.
माउंट वॉशिंगटन
यूनाइटेड स्टेट्स में माउंट वॉशिंगटन अपने खराब मौसम के लिए काफी ज्यादा बदनाम है. यहां हवा की स्पीड 372 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच चुकी है. आपको बता दें कि यह धरती पर अब तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की गई स्पीड में से एक है. तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इस वजह से पर्यावरण के तैयार न रहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा खतरा पैदा हो सकता है.
डेथ वैली, अमेरिका
कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है. यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. इसके अलावा यहां रेत के तूफान और भूकंप भी आते रहते हैं. इस जगह पर जाने के लिए आपको विशेष प्रकार के कपड़े, उपकरण और भोजन की आवश्यकता होती है.
माउंट मेरापी, इंडोनेशिया
दुनिया के सबसे एक्टिव और खतरनाक ज्वालामुखियों में माउंट मेरापी को माना जाता है. यह हर कुछ सालों में फटता है जिस वजह से पाइरोक्लास्टिक फ्लो निकलते हैं. यह सुपरहिटेड गैस, राख और चट्टानों से तेजी से बहने वाले बादल होते हैं जो कुछ ही सेकंड में अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को नष्ट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले 7 मजदूर