Planted in Sawan: भगवान शिव को बेहद प्रिय है ये पौधें, सावन में जरूर लगाएं, सेहत के लिए भी फायदेमंद

Plants for monsoon: सावन महीने की आगाज हो चुका है। यह माह भगवान भोले नाथ को बेहद प्रिय है। इस बार के सावन में 19 साल बाद दुर्लभ संयोग बने हैं। इस साल सावन एक महीने का नहीं बल्कि दो महीनों का है। लगभग हर छोटे-बड़े मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सावन में भक्त अपने भगवान को प्रसन्न करने की भरपूर कोशिश करते हैं। भक्‍त लोग भांग धतूरा बेलपत्र, अन्‍य कई प्रकार के प्रसाद चढ़ाते हैं, जलाभिषेक करते है। कुछ लोग रुद्राभिषेक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान भोलेनाथ को कुछ पौधों से भी बेहद लगाव है। सावन में इन पौधों को लगाने से भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। इसके अलावा ये पौधे सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।

मालूम हो कि यह महीना हरियाली के लिए भी जाना जाता है। क्योंकि यही वो महीना होता है, जब धरती हरे रंग का श्रृंगार किए हुए नजर आती है। साल का यह महीना अच्छी बारिश के साथ-साथ हरियाली भी लाता है। साल के अन्य मौसम की तुलना में इस मौसम में पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है। ऐसे में कुछ पौधों को घर के पास लगाने से सेहत को फायदा होता है। साथ ही भोलेनाथ की भी कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही विशेष पौधों के बारे में-

पीपल

सनातन धर्म में पीपल का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। यह पौधा ऑक्सीजन देने के मामले में सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके पत्तों का नियमित सेवन करने से श्वसनली, पित्त और कफ जैसे रोग ठीक हो सकते हैं। इस तरह की परेशानी होने पर आयुर्वेद में इन पत्तों को खाने की सलाह दी जाती है।

शमी

हिन्‍दू धर्म में शमी का पौधा भी बेहद पवित्र माना जाता है। इसका इस्‍तेमाल धार्मिक कार्यों के लिए खासतौर से किया जाता है। यह पौधा भगवान भोलेनाथ को भी बहुत पसंद होता है। इसके अलावा यह पौधा सेहत के लिए बेहद उपयोगी माना गया है। इस पौधे का उपयोग कीटाणुनाशक औषधि के रूप में किया जाता है। बता दें कि, इसकी पत्तियां एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरी होती हैं, जिससे सेहत दुरुस्त रहती है।

चंपा

चंपा का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ अच्छी खुशबू से भी भरी होती है। यह भगवान शिव को चढ़ाने का बेहतर ऑप्शन है। इस पौधे में सफेद और पीले मिक्स रंग के फूल आते हैं। बता दें कि, इन पौधों से निकलने वाली खुशबू तनाव आदि को कम करने में बेहद असरदार माने जाते हैं।

केला

ज्‍योति‍ष शास्‍त्र के अनुसार, केले का पौधा सावन में जरूर लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से भगवान शंकर तो खुश होते ही हैं। साथ ही इनका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके पत्ते पूजन आदि में भी काम आते हैं।

बेलपत्र

बेलपत्र का पेड़ सबसे पवित्र माना जाता है। इसके पत्ते भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं। इन बेलपत्तों को चढ़ाने से भगवान भोले नाथ बेहद प्रसन्न होते हैं। इस पौधे की पत्तियां ही नहीं, फल और छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *