पुलिस के हत्‍थे चढ़े दाे जिलाबदर आरोपी

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सैदपुर और करंडा थाना पुलिस ने मंगलवार को दो जिला बदर आरोपियों को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उनका चालान कर दिया। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के भितरी तिराहा से जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में अभियुक्त क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी राजकुमार है। उधर करंडा थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी सुनील बिंद को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। बावजूद इसके क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में दोनों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सैदपुर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार और करंडा उपनिरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल संजय कुमार पाल, कांस्टेबल मनमीत कुमार पाण्डेय और महिला कांस्टेबल ममता शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *