जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी सामाजिक सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक काम मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी से कुछ बहस हो सकती है,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। विद्यार्थी किसी शिक्षा की तैयारी के लिए जमकर मेहनत करेंगे,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने किसी जूनियर की गलती के कारण अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आप अपनी किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र यदि किसी से करेंगे,तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपका अपना कोई समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार में आपको अपनी रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करना होगा। आपको अत्याधिक परिश्रम के बाद ही कुछ कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा,इसलिए आपको उन मौकों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं,जिसके कारण उनका अपने साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको किसी भी व्यवसाय को करते समय अपने मन में यह छोटे व बड़े की धारणा नहीं रखनी है। राजनीति की दिशा में हाथ आजमा रहे लोग आज मुकाम तक पहुंचेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आप अपनी माताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। आज नौकरी कर रहे जातक अपनी सुलझी हुई बातों से अपने सीनियर्स का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण उन्हें उनके मन मुताबिक कार्य भी सौंपा जाएगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहेंगी, जिनका समाधान आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके निकालने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज हज काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा, क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। इनकम में गिरावट हो सकती है लेकिन आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमिन सामान्य है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर अपना ध्यान बनाए रखें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देकर काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी आप पर होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपकी किसी भूमि, वाहन, मकान और दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन उसमें आपको जरूरी कागजातों को ध्यान से रखना होगा। आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे और आपके कुछ और रुके हुए कार्य आपका सिर दर्द बनेंगे,जिनको पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। यदि जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है,जिसके कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति से अपने मन में चल रही समस्याओं को साझा करने से बचना होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या का आपको समाधान मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग उसमें कुछ और नए लोगों को शामिल कर सकते हैं,जिससे आपकी इनकम और बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में तनाव होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको वरिष्ठ सदस्यों से पहले सलाह मशवरा करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *