शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मददगार हैं मेडिटेशन…

योग। मेडिटेशन करना आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। मेडिटेशन यानी कि ध्यान मुद्रा शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार हो सकते हैं। नियमित योग का अभ्यास करने वाले लोगों में कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम पाया जाता है। क्या योग-मेडिटेशन का अभ्यास करने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है?

गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान के दुष्प्रभावों से बचे रहने के लिए सभी को शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। हीट-स्ट्रोक जैसी स्थितियों में ताप सामान्य से काफी अधिक हो जाता है जिसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। योग विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें नियमित रूप से योगासनों, विशेषकर मेडिटेशन का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में किन योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है?

मेडिटेशन से कंट्रोल रहता है शरीर का तापमान:-

नियमित ध्यान मुद्रा के अभ्यास से मन, हृदय और शरीर की क्षमता में सुधार किया जा सकता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक मन को शांत करने और कई प्रकार के अन्य दुष्प्रभावों से बचाव के लिए योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए सहायक हो सकती है।

मेडिटेशन से होने वाले लाभ:-

मेडिटेशन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं-

  • तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है।
  • तनाव को प्रबंधित करने और कौशल के निर्माण में सहायक।
  • आत्म-जागरूकता और ध्यान केंद्रित करने में मददगार।
  • नकारात्मक भावनाओं को कम करने में सहायक।
  • धैर्य और सहनशीलता में वृद्धि करने वाला अभ्यास।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।

इन बीमारियों को दूर करने में भी कारगर है मेडिटेशन:-

शोध से पता चलता है कि कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने में भी मेडिटेशन का अभ्यास लाभदायक हो सकता है।

  • चिंता विकार-डिप्रेशन।
  • दमा- कैंसर के लक्षणों को कम करने में सहायक।
  • दिल की बीमारी।
  • उच्च रक्तचाप।
  • नींद की समस्या।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *