जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कार्यक्षेत्र में अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में बच्चों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके पिताजी को कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है,जिससे आपको उनके ऊपर गर्व होगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है,इसलिए उन्हें अपने परीक्षा की ओर ध्यान देना होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आप कोई भी निर्णय जल्‍दबाजी में ना लें, ऐसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आप किसी चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों को जांचना होगा,नहीं तो कोई आपके साथ बड़ा धोखा कर सकता है जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं वह आज किसी नए मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य यदि प्रेम विवाह की जिद कर रहा है,तो आपको पहले उसकी पूरी जानकारी लेनी होगी,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। पिताजी से चल रही अनबन को आप माफी मांगकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान की ओर विशेष ध्यान दे,नहीं तो पेट की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा। आप अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों का कोई विवाद पनप सकता है। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें तो बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके खर्चे संचय को भी समाप्त कर देंगे,जो आपके लिए बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। आप शॉपिंग पर जाएं,तो भी अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी नई नौकरी की ओर आगे बढ़ रहे हैं और पुरानी में बदलाव चाहते हैं,तो उसके लिए अब आपको और इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आपकी जटिल समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिलेगी,लेकिन आपको किसी यात्रा पर जाते समय आपको जरूरी कागजातों को सावधानीपूर्वक रखना होगा, नहीं तो खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। माताजी को आप कहीं धार्मिक आयोजन पर लेकर जा सकते हैं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करने से बचना होगा जो बेवजह आपको परेशान करें। व्यापार कर रहे हैं लोग जितनी मेहनत करेंगे,उसके अनुसार लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करके अधिकारियों से प्रशंसा पा सकते हैं। जो विद्यार्थी हैं उन्हें किसी परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप मिल बैठकर सुलझाऐं।

तुला राशि: तुला राशि वाले स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। समझ तथा तालमेल की कमी वाद विवाद और शत्रुता का रूप ले सकती है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आप राहत की सांस ले सकते हैं और अभी हाल ही के दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी। अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा। आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी। आज का दिन अपने परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। अपने प्रति आपके प्यार और सेवा भाव से आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे खुश रहेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले दिन की शुरूआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे। आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जायेंगे। आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। असुविधाजनक कपड़े या जूते-चप्पल पहनने से बचें। भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है। आप अच्छा भोजन खायेंगे और अच्छे कपडे पहनेंगे तथा अपने वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगे। युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी। आप एक नए रिश्ते का आरम्भ कर सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपमें ऊर्जा का आवेग है और संभवतः एक नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। आपको सेहत का ऐसा नया साथी मिल जायेगा, जो स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। आप आज मित्रतापूर्ण और हंसमुख चित्तवृत्ति में रहेंगे। आपका मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा। प्रसन्नता का बोध चरम सीमा पर होगा। आपके व्यक्तिगत संप्रेषण में एक भावनात्मक गहराई होगी, जो फलदायक भी रहेगी। सामाजिक हलकों में आप बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। आप नये घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ अपने भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। यदि किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सही इलाज प्राप्त कर पाएंगे और बेहतर महसूस करेंगें। स्वास्थ्य गतिविधियों में सम्मिलित होकर आप अपनी सेहत को बनाए रखने का प्रयास करें। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन यह प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें। घर का वातावरण कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण होगा। आपको चतुराई से परिस्थितियों को संभालने की जरूरत होगी हालांकि बच्चे खुशी का स्रोत बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *