राष्ट्रपति के प्रेस सचिव का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया गया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह का कार्यकाल दो साल बढ़ा दिया गया है। अब उनका कार्यकाल 25 सितंबर 2024 कर दिया गया है।

अजय कुमार सिंह को जुलाई में पद के लिए दो साल का विस्तार दिया गया था जो रविवार को समाप्त हो रहा था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में सिंह के कार्यकाल में अनुबंध के आधार पर 26 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2024 तक दो साल की और अवधि तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है।

आदेश में मंत्रालय ने कहा कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश गुप्ता को राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा कैडर के 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी गुप्ता को 14 सितंबर, 2026 तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *