महानवमी के दिन प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश…

शुभकामना। मां दुर्गा की आराधना के सबसे पवित्र और प्रिय दिन नवरात्रि का समापन महानवमी के दिन होता है। इस वर्ष महानवमी 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जा रही है। पहली नवरात्रि के दिन घटस्थापना होती है और उसके बाद नौ दिन तक उपवास किया जाता है। नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी के दिन भक्त उपवास खोलते हैं और कन्या पूजन करते हैं।

महानवमी का पर्व बहुत ही खास होता है। कई राज्यों में जैसे पश्चिम बंगाल में दुर्गा अष्टमी और महानवमी मनाई जाती है। दुर्गा पंडाल सजते हैं और माता की प्रतिमा की आरती की जाती है। अगर आप भी महानवमी का पर्व मनाते हैं तो महानवमी के मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दें।

हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे
दिल में सदा तू भक्ति दे।
करूं पूजा तेरी मैं हर दम,
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे।

शुभ महानवमी 2022

मां की आराधना का यह पर्व है
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है
बिगड़े काम बनाने का पर्व है
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है

शुभ महानवमी 2022

पग-पग में फूल खिले, खुशी आपब सबको इतनी मिले।
कभी न हो दुखों का सामना, यही है इस नवरात्रि शुभकामना हमारी।

शुभ महानवमी 2022

सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस माता के चरण में
बने उस माता के चरणो की धूल
आओ मिलकर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

शुभ महानवमी 2022

सजा दो ये दरबार
मेरी माता आने वाली है,
प्रेम की ज्योति जलाकर
दुख-दर्द मिटाने वाली है।

शुभ महानवमी 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *