सर्दी-खांसी में इन फलों का सेवन है फायदेमंद

हेल्‍थ। सर्दियों के मौसम में मौसम में कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिकतर लोगों को सर्दी में खांसी जुकाम की शिकायत हो जाती है। खांसी होने पर खाने पीने को लेकर परहेज भी शुरू हो जाते हैं। ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो खांसी की शिकायत को अधिक बढ़ा दें।

खांसी के दौरान फलों के सेवन को लेकर भी कई तरह के भ्रम हैं। लोग सलाह देते हैं कि खांसी जुकाम होने पर खट्टे फल या रसीले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खांसी की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि खांसी आने पर असल में कौन से फलों का सेवन करना चाहिए और कौन से फल खाने के परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं खांसी जुकाम में फलों के सेवन के फायदे और नुकसान के बारे में।

कौन से फल का करें सेवन :-
आहार और पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, खांसी की समस्या में सिट्रिक फलों का सेवन करवना चाहिए। सिट्रिक फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इनके सेवन से खांसी की समस्या कम होती है। ये रहे खांसी में फायदेमंद फल होते है।

सेब :-
आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि खांसी आने पर सेब का सेवन भी कर सकते हैं। सेब खाने से खांसी कम हो सकती है। सेब में पाएं जाने वाले औषधीय गुण वायरल इंफेक्शन को दूर करते हैं।

किवी :-
खांसी की शिकायत में किवी का सेवन काफी असरदार है। किवी में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में होता है, जिसका सेवन एलर्जी और इंफेक्शन को कम करता है और इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करता है।

न करें इन फलों का सेवन :-
ऐसा कोई भी फल नहीं है, जिसके खांसी के दौरान सेवन से नुकसान हो सकता है। हालांकि किसी फल से एलर्जी होती है, तो उसका सेवन न करें। ध्यान देने योग्य बात ये है कि खांसी आने पर रात या शाम के वक्त खट्टे फलों का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा अगर फल फ्रिज में रखें हैं, तो उनके सेवन से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *