फ्रांस के राष्ट्रपति से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बात करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। मंगलवार को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि यह बातचीत शाम करीब साढ़े चार बजे होगी। गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के रिश्ते दोस्ताना रहे हैं और हाल के सालों में इनमें काफी मजबूती आई है। जल्द ही फ्रांस के राष्ट्रपति भारत का दौरा भी कर सकते हैं।

इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम समझतों पर मुहर लग सकती है।फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत दौरे की तारीखें अभी तक अंतिम रूप से तय नहीं हुई हैं। दोनों देश इस पर चर्चा कर रहे हैं। भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट की डील की थी। सूत्रों के अनुसार भारत सरकार नौसेना के लिए भी राफेल फाइटर जेट खरीदने पर विचार कर रही है।

माना जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे पर इस सौदे पर बातचीत हो सकती है। इस सौदे के लिए अमेरिका के एफ-16 सुपर होर्नेट पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि ऐसी खबर है कि राफेल इस दौड़ में आगे है। भारतीय नौसेना ने दोनों विमानों की खासियों की समीक्षा  रक्षा मंत्रालय को भेज दी है। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय इस पर अंतिम फैसला करेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *