सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में Jio True 5G किया लॉन्च

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 14 फरवरी को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में Jio True 5G  सेवाओं की शुरुआत की। शिमला के अलावा, हिमाचल प्रदेश राज्य में हमीरपुर, नादौन और बिलासपुर में Jio True 5G सेवाओं को एक साथ लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं राज्य में जियो की ट्रू5जी सेवाओं के लॉन्च पर जियो और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देता हूं। यह लॉन्च राज्य के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 5G सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए ढेर सारे अवसर पैदा करेंगी। इससे पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य सेवा, बागवानी, कृषि, ऑटोमेशन, शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपदा प्रबंधन, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन आएंगे। हम सभी ने महामारी के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों को देखा है। 5G सेवाओं के विस्तार से राज्य का डिजिटल ढांचा और मजबूत होगा।
लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि Jio True 5G विभिन्न क्षेत्रों में अनंत अवसर तो पैदा करेगा ही, राज्य के लोगों को भी डिजिटल रूप से सशक्त करेगा। डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में निरंतर सहयोग के लिए हम राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की टीमों के आभारी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *