500 वर्ष बाद बन रहा बेहद दुर्लभ योग, जानें किन राशि के जातको की चमकेगी किस्मत

ज्‍योतिष। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सिर्फ मानव पर ही नहीं बल्कि देश दुनिया में पर भी पड़ता है। राशि परिवर्तन के दौरान यह ग्रह अलग-अलग प्रकार के योग भी बनाते हैं। जिसमे कुछ योग बेहद शुभ माने जाते हैं, जिससे लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राशि बदलने पर कई राशि वाले लोगों की किस्मत भी चमक उठती है। कुछ इसी तरह का ही दुर्लभ योग 23 अप्रैल को बन रहा है। इस 23 अप्रैल को सैकड़ों वर्ष बाद केदार योग बन रहा है।

बताया जा रहा है कि गुरू चंद्रमा के गोचर के कारण यह दुर्लभ और शुभ योग बन रहा है। गुरू अपना स्थान बदल रहे हैं। लगभग 450-500 वर्ष बाद यह योग बन रहा है।  इस योग का लगभग सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिससे सभी राशि के जातकों को लाभ मिल सकेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशि हैं जिनके जातकों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते है उन राशि के बारे में जिनके जातकों की इस योग के कारण किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि –  30 अप्रैल को मेष राशि वालों को विशेष धनलाभ होगा। ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक  ये अपनी लगन और मेहनत से सभी टारगेट को पूरा करते हुए आसानी से सफलता प्राप्त कर लेंगे। तथा इनके सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी।  इस राशि वालों के भाग्य के द्वार खुल जाएंगे।

सिंह राशि –  23 अप्रैल को सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियां आने के आसार हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों की चालसे इस राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ  मनचाहा जगह स्थानांतरण मिल सकता है। सिंह राशि वाले व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

 

धनु राशि – ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, केदार योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में बेहद सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू संबंध सही होंगे। पत्नी की साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। इस राशि के जातक धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे। वो धर्म के कार्यों में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *