JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

पटना।  JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व सांसद मीना सिंह के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री व JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को बीजेपी का दामन पकड़ लिया। आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के दाहिने हाथ माने जाते थे। लेकिन नई दिल्ली के पार्टी दफ्तर में वो बीजेपी में शामिल हो गए। JDU से इस्तीफा देने के बाद लगातार आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने कोई पार्टी जॉइन नहीं की थी लेकिन चर्चा थी कि वह बहुत जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अब आज इस पर मुहर भी लग गई। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने भाजपा की अधिकारिक सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *