अमरनाथ यात्रा: अब ये लोग नही कर पाएगें बाबा बर्फानी के दर्शन, जानें नए नियम

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नए नियमों के मुताबिक अब 13 साल से कम या 70  साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को अमरनाथ यात्रा पर जाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

बता दें कि कोविड महामारी के कारण अमरनाथ की यात्रा दो साल से बंद था। लकिन अब इस बार 30 जून से इस यात्रा को शुरू किया जा रहा है। इस बार की अमरनाथ यात्रा का बेहद ही खास इंतजाम किया गया है। प्रशासन ने भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं और नियमों में भी काफी बदलाव किए गए हैं। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि बेस कैंप से रवाना होने वाले यात्रियों की मीडिया कवरेज की इजाजत नहीं दी गई है। इसके साथ ही विशेष रूप यात्रियों की पूरे ट्रैक पर निगरानी की जाएगी और जगह-जगह पर चेक पॉइंट बनाए गए हैं। वहीं बताया गया कि इस बार अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम उम्र की सीमा भी कम रखी गई है। पहले अधिकतम 75 साल की उम्र तक के लोग अमरनाथ यात्रा में शामिल हो सकते थे, लेकिन इस बार यह सीमा घटाकर 70 साल कर दी गई है।

वहीं अमरनाथ की सालाना तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोग परमिट हासिल करने के लिए देश भर की नामित बैंक शाखाओं में पहुंचने लगे हैं। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिनों तक चलने वाली तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। नए नियमों के मुताबिक छह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था वाली किसी भी महिला को यात्रा का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *