Mole Astrology: शरीर के इन अंगो पर मौजूद तिल होता है बेहद शुभ, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Moles On Body: हमारे बॉडी पर कई तिल जन्म के साथ होते हैं और कई तिल बाद में निकल आते हैं। समय के साथ-साथ कई तिल छोटे-बड़े भी होते रहते हैं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक, शरीर पर तिल का होना विशेष महत्व रखता है। क्योंकि ये तिल आपकी किस्मत को बदल सकते हैं और आपके कई राज को उजागर भी कर देते हैं। भारतीय के साथ-साथ चीनी ज्योतिष में भी तिल को भाग्य का सूचक माना गया है और शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल का होना धनवान होने के शुभ संकेत भी देते हैं। इन तिलों के माध्यम से आप जीवन कई गहरे रहस्यों के बारे में भी जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं, शरीर के विभिन्‍न अंगों पर तिल के होने का क्‍या अर्थ होता है।

दाहिना गाल पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के राइट साइड के गाल पर अगर तिल है तो यह काफी शुभ माना जाता है। यह भाग्यशाली होने का सूचक तो है ही साथ में समय-समय पर इनको धन लाभ होता रहता है। यह अपने पार्टनर के लिए काफी वफादार होते हैं और अपनी सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। वहीं लेफ्ट साइड के गाल पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति अधिक खर्चीला है।

माथे के राइट साइड पर तिल

माथे के राइट साइड पर तिल होना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके पास हमेशा धन बढ़ता-रहता है और इनको कभी भी धन की कमी नहीं रहती। अपनी मेहनत से हर मुकाम को प्राप्त करते हैं और कभी भी मेहनत से नहीं डरते। परिवार की जरूरतों के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वहीं माथे पर लेफ्ट साइड तिल है तो जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ता है।

हथेली पर तिल

अगर आपकी राइट साइड के हाथ की हथेली पर तिल है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यहां पर तिल होने का अर्थ है कि आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और वहां से लाभ भी प्राप्त होगा। ऐसे लोग चाहें व्यापार में हों या नौकरी में इनको हमेशा उन्नति मिलती है और किस्मत भी हमेशा साथ देती है।

जीवन सुखमय बनाता है यहां पर तिल

व्यक्ति के सीने के बीच में तिल होना भाग्यवान माना जाता है। इस भाग में तिल होना धन प्राप्ति के संकेत देता है और जीवन सुखमय कटता है। साथ ही इनकी इच्छाओं की पूर्ति समय-समय पर होती रहती है। इनको धन का कभी अभाव नहीं रहता और मेहनत के दम पर अपना मुकाम हांसिल करते हैं, जिससे कुटंब में इनकी नई पहचान बनती है।

राइट साइड की भुजा पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति के राइट साइड की भुजा तिल होना प्रभुत्व संपन्न होता है। ऐसे व्यक्ति को धन-ऐशवर्य की प्राप्ति होती है और समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। हालांकि शुरुआत में चीजों की प्राप्ति के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन मेहनत से हर क्षेत्र में कामयाब होते हैं और परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *