IMD Alert: कुछ ही घंटो में भयंकर तूफान में तब्दी‍ल होगा चक्रवात बिपरजॉय

Mnsoon Report:  अरब सागर पर बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जो कुछ घंटो में एक भयंकर तूफान का रुप ले लेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 24 घंटों में क्षेत्र में एक और भयंकर चक्रवाती तूफान की आशंका है। बिपरजॉय सुबह दो बजे गोवा से करीब 900 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 1020 किमी दक्षिण-पश्चिम, पोरबंदर से करीब 1090 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची से 1380 किमी दक्षिण की ओर से दूर था। भीषण तूफान करीब तीन घंटे तक अरब सागर पर रहेगा। बता दें, अरब सागर पर आने वाले तूफान का नाम बिपरजॉय है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार तूफान का नाम बांग्लादेश ने रखा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 2020 में इस नाम को स्वीकार किया था।

केरल में मानसून के दस्तक पर पड़ेगा प्रभाव
केरल में इस साल मानसून की शुरुआत में पहले ही देर हो चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा था कि तूफान के कारण केरल में मानसून के दस्तक पर असर पड़ सकता है। हालांकि, निजी मौसम एजेंसी ने आठ-नौ जून तक केरल में मानसून के दस्तक देने की आशंका है। हालांकि मानसून काफी हल्का होगा। स्काईमेट ने इससे पहले सात जून (तीन दिन आगे-पीछे) को केरल में मानसून के दस्तक की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने मई के मध्य में बताया था कि चार जून तक मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि मानसून अकसर एक जून (सात दिन आगे-पीछे) को केरल में प्रवेश कर जाता था।

तेज हवाओं का अलर्ट
तूफान के कारण सात जून की शाम से पूर्वी मध्य अरब सागर पर 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। वहीं पश्चिमी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर 105-115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तट पर इसका असर ज्‍यादा दिख सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की गति चार दिनों तक इसी तरह रहने की उम्‍मीद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *