Lalu Yadav Birthday: राजद अध्यक्ष लालू यादव का जन्मदिन आज, बेटी रोहिणी ने पिता को बताया चारो धाम

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद के केक काटने की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर राबड़ी आवास की है। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आर्चाया सहित 4 बेटी, बेटे तेजस्वी यादव, बहू राजश्री और नतिनी-नाती दिखे। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर से पटना आईं हैं। वहीं लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी।

सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही राजद
बता दें कि लालू प्रसाद यादव से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मना रही। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी पहले ही कर चुकी थी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आदेश दिया था। प्रखंड स्तर पर राजद गरीब और समाज के पिछड़े तबके के लोगों को भोज खिलाने जा रही है। वहीं, लालू यादव के जन्‍मदिन के मौके पर उनकी बेटी रोहिणी ने उनको चारो धाम बताया और कहा कि मै उनकी दर्शन करने आई हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *