Dream in Sawan: सावन के महिने में इन चीजों का स्वप्न में दिखना है बेहद खास, बरसेगी भोलेनाथ की असीम कृपा

Dream in Sawan Month:  भगवान भोलेनाथ के पवित्र सावन महिने की शुरूआत 04 जुलाई से ही हो चुकी है जो 31 अगस्‍त 2023 तक रहेगा। शिव जी को श्रावण मास का देवता कहा जाता है। सनातन धर्म के मुताबिक, सावन के महीने को महादेव की विधि-विधान से पूजा करने से शिवभक्‍तों की सारी मनोकामनाए पूरी हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर लोगों के दुख-दर्द को समझते है एवं उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं, इसलिए सावन का महीना खास होता है।

वहीं धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, सावन के महिने में शिव जी जुड़ी कुछ चीजें हैं, जिनका सपने में दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है। यदि सावन माह में भगवान शिव से जुड़ी ये चीजें किसी को सपने में दिखाई दे जाएं तो समझिए कि उसके ऊपर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में …

शिवलिंग
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, शिवलिंग का स्वप्न देखना शिव भक्ति का विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सपने में शिवलिंग को देखना स्वयं भोलेनाथ को देखने के समान है। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि किसी कन्या को सपने में शिवलिंग दिखाई तो इसका मतलब शीघ्र ही आपका विवाह होने वाला है।

नाग
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, यदि सावन के महीने में किसी व्यक्ति के सपने में नाग देवता दिख जाएं तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है। नाग देवता का सपने में आना धन वृद्धि का संकेत होता है।

त्रिशूल
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। ऐसी मान्‍सता है कि सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए शिव जी अपने हाथ में त्रिशूल रखते हैं। यदि सावन माह में आपको सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव की कृपा से आपके समस्त विकारों का नाश होने वाला है।

डमरू
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, सावन के महीने में यदि सपने में डमरू दिखाई दे इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ये आपके जीवन में स्थिरता आने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *