Black Plum benefits: इस काले फल में छिपे है सेहत के राज, इसकी गुठलियां भी करती है कमाल

How Jamun Good For Diabetes: शरीर को हेल्‍दी बनाए रखने के लिए पोषक तत्‍वों का सेवन करना बेहद ही आवश्‍यक होता है। ऐसे में फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मौसमी फलों का सेवन सभी को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मौसमी फलों के सेवन से कई बीमारियों से निजात मिलती है। वहीं इस दिनों बरसात के मौसम में जामुन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। यह फल बाजार में आसानी से मिल जाता है और बेहद स्वादिष्ट होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन रामबाण माना जाता है। इसके सेवन से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा जामुन की गुठलियों को भी शुगर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

आयुर्वेद के मुताबिक, शुगर के मरीजों को जामुन का अत्‍यधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। यह फल कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने में सहायता करता है और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज के रोगियों को जामुन का जमकर सेवन करना चाहिए। जामुन खाने से शुगर के मरीजों को अत्यधिक पेशाब और थकान की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं, आयुर्वेद में जामुन के साथ ही इसकी गुठलियों को लाभकारी बताया गया है। जामुन का रस इंसुलिन सेंसिटिविटी और गतिविधि दोनों को बढ़ाता है। इसके जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे डायबिटीज पेशेंट को अतिरिक्त फायदा मिलता है।

जामुन की गुठलियों के फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक, जामुन की गुठली में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। इसमें मौजूद एसिड यौगिक भोजन को स्टार्च में बदलने की गति को धीमा कर देते हैं। इससे डायबिटीज का स्तर नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों को जामुन की गुठलियों का चूर्ण बनाकर खाना चाहिए। आप जामुन की गुठली के चूर्ण का उपयोग रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच गुठली का चूर्ण मिक्स करके सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *