Health tips: इन चीजों के सेवन से कम होगा खून में जमा कोलेस्ट्रॉल, पोषक तत्वोंं का है खाजाना

How To Reduce Cholesterol: आजकल की भाग दौड़ से भरी लाइफ में ज्‍यादातर लोग अपने सेहत पर ध्‍यान नहीं देते जिससे उनकी सेहत को बिगड़ने लगती है। ऐसे में आपको खान-पान में सुधार कर नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। क्योंकि खराब लाइफस्टाइल के वजह से  हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और सूजन जैसी कई गंभीर समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि, शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो सही मात्रा में होना बेहद जरूरी होता है। यदि खून में कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में होता है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे हार्ट अटैक से साथ-साथ डायबिटीज व किडनी डैमेज का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्‍ट्रॉल को कम करना बेहद ही जरूरी होता है तो चलिए जानते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन करके आप अपने शरीर के अंदर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं…

खून से कोलेस्ट्रॉल कम कर देंगी ये 5 चीजें

ओट्स – ओट्स सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ऐसे में कोलेस्‍ट्रॉल से परेशान लोगों को ओट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं। इस स्थिति में ओट्स को खाली पेट खाना बेहतर है। इसके साथ ही दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होता है।

भीगे बादाम बादाम में मोनोअनसैटेड और पॉलीअनसैटेड फैट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बेहद असरदार होते हैं। बताया जाता है कि सुबह-सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही बादाम दिल को सेहतमंद रखने में भी मदद करते हैं।

मक्का – माना जाता है कि अन्य सब्जियों के मुकाबले मक्के में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम किया जा सकता है। मक्के में विटामिन्स भी काफी मात्रा में होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

सेब –  सेब का सेवन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि, सेब में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। सेब खाने से आपकी डाइजेशन भी दुरुस्त रहती है।

हरी सब्जियां – हरी सब्जियां फाइबर और विटामिन का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। इनका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। हरी सब्जियों में पालक, बैंगन, टमाटर, गोभी आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत दुरुस्त रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *