Sawan 2023: इस दिन है सावन की शिवरात्रि, राशि अनुसार करें भोलेनाथ की पूजा, पूरी होगी मनोकामनाएं

Sawan month 2023:हिंदू पंचांग के मुताबिक हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। ऐसे में सावन महिने में इस बार मासिक शिवरात्रि का पर्व 15 जुलाई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, शिवरात्रि महादेव को अतिप्रिय है, और सावन में महिने में इसका और भी महत्व अधिक हो जाता है। क्योंकि सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। सावन की मासिक शिवरात्रि के दिन विधि-विधान पूर्वक माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा आराधना की जाती है।

ऐसी मान्‍यता है कि कोई व्‍यक्ति इस दिन यदि अपनी राशि के अनुसार भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जप करते हैं और राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते है इसके बारे में…

राशि अनुसार ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा

मेष राशि-  इस राशि के जातकों को जल में चंदन गुड़हल का फूल और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए तथा ‘ऊँ नमः शिवाय मंत्र’ का जप करना चाहिए।

वृषभ राशि-  इस राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गाय के दूध से महादेव का अभिषेक करना चाहिए तथा ‘ऊं नागेश्वराय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

मिथुन राशि-  इस राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए गाय के दूध में भांग मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

कर्क राशि-  इस राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए गाय के दूध में भांग मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही ‘ऊं चंद्रमौलेश्वराय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को मासिक शिवरात्रि के दिन ‘ऊँ नमः शिवाय काल महाकाल कृपाल ऊं नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

कन्या राशि-  मासिक शिवरात्रि के दिन कन्या राशि के जातकों को गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा भांग, धतूरा, मदार के फूल भगवान शिव पर अर्पित करने चाहिए।

तुला राशि-  इस राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए और सावन की शिवरात्रि के दिन गाय के दूध से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक राशि-  इस राशि के जातकों को जल में बेलपत्र शहद और सुगंध मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि-  इस राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए जल में केसर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि-  इस राशि के जातकों को मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए। भगवान शिव को भांग, बेलपत्र, धतूरा अर्पित करना चाहिए और ऊं हौं जूं स:’ मंत्र का जप करना चाहिए।

कुंभ राशि-  मासिक शिवरात्रि के दिन कुंभ राशि के जातकों को शहद और गन्ने का रस मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शिव चालीसा और शिव मंत्र का जप करना चाहिए।

मीन राशि-  इस राशि के जातकों को मासिक शिवरात्रि के दिन गन्ने का रस और केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा ऊँ नमः शिवाय गुरु देवाय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *