J&K: संभाग के गांदरबल में CRPF का वाहन हुआ हादसे का शिकार

Ganderbal accident: जम्मू-कश्मीर संभाग में एक सड़क हादसा हो गया। संभाग के गांदरबल जिले में आज दिन रविवार की सुबह ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का वाहन एक दुर्घटना का शिकार हो गया।  इस हादसे में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ के जवान एक वाहन में सवार होकर बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की तरफ जा रहे थे। तभी गांदरबल में सिंध नाला के पास उनका वाहन हादसे की चपेट में आ गया। इससे आठ जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए बालटाल आधार शिविर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *