Nayab Cabinet 2.0: नायब सैनी ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, जानिए किन-किन विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा में नायब सिंह सैनी को एक बार फिर से मुख्‍यमंत्री बनाया गया है. ऐसे में आज यानी गुरुवार को उन्‍होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली. पंचकूला में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत 18 प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहें. इस दौरान नायब सिंह सैनी समेत कुल सहित कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें सबसे पहले अनिल विज ने शपथ ली. वहीं, महिला कोटे से भी दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है.

हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल
  • मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
  • अनिल विज अम्बाला कैंट , कैबिनेट मंत्री
  • कृष्ण लाल पंवार इसराना, कैबिनेट मंत्री
  • राव नरवीर सिंह बादशाहपुर, कैबिनेट मंत्री
  • महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण, कैबिनेट मंत्री
  • विपुल गोयल फरीदाबाद, कैबिनेट मंत्री
  • डॉ अरविंद शर्मा गोहाना, कैबिनेट मंत्री
  • श्याम सिंह राणा रादौर, राज्य मंत्री
  • रणवीर सिंह गंगवा बरवाला, राज्य मंत्री
  • कृष्ण बेदी नरवाना, राज्य मंत्री
  • श्रुति चौधरी तोशाम, राज्य मंत्री
  • आरती राव अटेली, राज्य मंत्री
  • राजेश नागर तिगांव, राज्य मंत्री
  • गौरव गौतम पलवल, राज्य मंत्री
दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने सैनी

आपको बता दें कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. वहीं, नायब सिंह सैनी भी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं. इससे पहले 12 मार्च 2024 को उन्‍होंने मनोहर लाल खट्टर की जगह ली थी.

इसे भी पढें:-बदल गई अदालतों में रखी न्याय की देवी की मूर्ति, आंखों से हटाई गई पट्टी…


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *