Ballia: भाजपा नेता परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने नगर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय नारायणी सिनेमा पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसी क्रम में भाजपा के जिला मंत्री संतोष सिंह के नेतृत्व में रामपुर उदयभान स्थित हनुमान मंदिर पर हवन-पूजन का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन कर धर्मेंद्र सिंह के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। जिला मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि संघ से लेकर पार्टी के हर कार्य में दक्ष व अपने कुशल व्यवहार तथा नेतृत्व क्षमता में माहिर धर्मेंद्र सिंह युवाओं के आदर्श हैं। आज उनके चाहने वालों ने एक यादगार के रूप में उनका जन्मदिन मनाया है। हनुमान जी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर सभी कार्यकर्ताओं ने सुदीर्घ जीवन की कामना की। हवन में अरविंद सिंह, पूर्व सभासद गोला सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डंपी सिंह, गोपाल राय, प्रदीप राय, अनिल सिंह, संजय गिरि आदि मौजूद रहे।