Dhurandhar-2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. अब तक जहां 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज के लिए ही टिकटों की एडवांस बुकिंग हो रही थी, वहीं अब शनिवार 14 मार्च से ओपनिंग डे यानी 19 मार्च और उसके आगे पहले वीकेंड तक के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. पेड प्रीव्यू शोज के लिए कई सिनेमाघरों में टिकटों की बढ़ती मांग को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है.
देशभर में शुरू हुई धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
बता दें कि शनिवार 14 मार्च को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की नेशनवाइड एडवांस बुकिंग की अनाउंसमेंट की. धुरंधर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “ बिगाड़ने का वक़्त आ गया है! धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग देशभर में खुली है. अभी अपने टिकट बुक करें. धुरंधर द रिवेंज दुनिया भर में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद पर रिलीज होगी.
धुरंधर 2 का प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग कलेक्शन
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे तक, धुरंधर 2 के पेड प्रीमियर ने 27.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ब्लॉक बुकिंग को शामिल करने पर यह आंकड़ा 32.09 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह आंकड़ा जल्द ही 35 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है, जिससे यह देश में प्रीमियर के पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन सकती है. अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो यह सीक्वल ‘पेड प्रीव्यू’ कैटेगरी में कई मौजूदा रिकॉर्ड्स को आसानी से पीछे छोड़ सकती है. वहीं धुरंधर 2 को यह भी फायदा है कि यह हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज़ हो रही है.
धुरंधर 2 की कास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें कई दमदार किरदार देखने को मिलेंगे. फिल्म में आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के किरदार में हैं, अर्जुन रामपाल खतरनाक आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे हैं और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में नजर आएंगे.
पांच भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 2
धुरंधर 2फिल्म आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और निर्मित है. फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. धुरंधर द रिवेंज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले हो रही है.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी करेंगे सहारनपुर का दौरा, विकास कार्यों की लेंगे जानकारी