सस्ता या महंगा हुआ गैस सिलेंडर? यहां जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के ताजा दाम

LPG Price 20 September 2026: घरेलू LPG की कीमत में बदलाव का सीधा असर घर के खर्च पर पड़ता है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ने या घटने से होटल, रेस्तरां, ढाबे और अन्य कारोबारों की लागत प्रभावित होती है। बता दें कि आज एलपीजी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिर भी कुछ टैक्स और कारणो से अलग- अलग शहरों के रेट अलग- अलग हो सकते हैं. खैर, अगर आप 21 सितंबर का रेट जानना चाह रहे हैं तो यहां देखें 14 किलो और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम. 

शहरवार चेक करें कीमत

शहरघरेलू सिलेंडर के रेटकमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली942 रुपये2,747.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,701 रुपये
कोलकाता 968 रुपये2,884 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,831 रुपये
हैदराबाद994 रुपये2,996 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये2,916.50 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,776 रुपये
बीकानेर953.50 रुपये2,798.50 रुपये
रांची 1,010.50 रुपये2,925.50 रुपये

कैसे चेक करें एलपीजी का ताजा भाव?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट्स या दूसरे आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल या हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट पर जाना है और उसपर LPG प्राइस सेक्शन पर क्लिक करना है. यहां से अपना राज्य या जिला चुनना है और फिर आपको ताजा रेट दिख जाएगा. 

मोबाइल नंबर से गैस के भाव कैसे चेक करें?

अगर मोबाइल नंबर से इंडेन गैस सिलेंडर के भाव चेक करने हैं तो 7718955555 नंबर पर मिस्ड कॉल दें. वहीं, एचपी गैस का भाव जानना है तो 903105555 पर मिस्ड कॉल करें. इसके अलावा भारत गैस का दाम जानने के लिए 7715012345 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें:-परिवर्तिनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *