Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

11 May 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 11 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन शतभिषा  नक्षत्र के साथ इन्द्र  योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
11 May 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं रहेगी और इसी वजह से कई काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में भी आज गति आएगी जिससे मन हल्का महसूस होगा. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिलेगा और इससे आपको मानसिक संतोष भी प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. हालांकि खानपान में लापरवाही न करें, नहीं तो पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और खुशियों से भरा रहेगा. लंबे समय से चली आ रही चिंताओं में कमी आएगी और मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मामलों में आज का दिन मजबूत साबित हो सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने के संकेत हैं. परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और घर के कामों में आपका योगदान सराहा जाएगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी तभी सफलता मिल सकेगी. प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नाराजगी हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने वाला रहेगा. खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है जिससे बजट बिगड़ सकता है, इसलिए धन का उपयोग सोच-समझकर करें. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है. आज किसी भी बात में जल्दबाजी न करें और दूसरों के बहकावे में आने से बचें. परिवार के सदस्यों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे मानसिक तनाव कम होगा. धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. खानपान पर विशेष ध्यान दें क्योंकि सेहत में गिरावट आने के संकेत हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का रहेगा. कुछ जरूरी कामों में देरी होने से मन परेशान रह सकता है, लेकिन जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. परिवार या कार्यस्थल पर किसी विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में निवेश के लिए दिन अच्छा माना जा सकता है. भाग्य का साथ मिलने से कुछ अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. माता-पिता के प्रति सम्मान बढ़ेगा और उनके लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं. शाम के समय घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा और किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी संभव है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत रहने वाला है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं और धन लाभ की संभावना भी बनी रहेगी. परिवार का कोई सदस्य आपको खुश करने के लिए कोई खास सरप्राइज दे सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि आज किसी को उधार पैसा देने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो धन फंस सकता है. भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगे और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. कुछ कार्यों में सफलता मिलने से खुशी होगी, लेकिन कुछ मामलों में चिंता भी बनी रह सकती है. नौकरीपेशा लोगों का मन कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान रह सकता है और काम में मन कम लगेगा. परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब होने से भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है. इससे आर्थिक खर्च भी बढ़ सकता है. हालांकि दिन के अंत में संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है जिससे मन प्रसन्न होगा. व्यापार करने वालों को अपने काम का विस्तार करने की योजना बनानी चाहिए. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों को सुलझाने वाला रहेगा. संपत्ति से जुड़े विवादों को बातचीत के जरिए खत्म करने का प्रयास करें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार में कोई व्यक्ति आपसी मतभेद पैदा करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें. नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं और अतिरिक्त आय के साधन भी बनेंगे. पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए समय-समय पर जांच करवाना जरूरी होगा. परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छे ढंग से निभाने में सफल रहेंगे. सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता से भरा रहेगा. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं और नए काम की शुरुआत भी लाभदायक साबित हो सकती है. दिन चढ़ने के साथ कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के गुस्से से थोड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी सतर्कता बनाए रखें और छोटी बातों को बढ़ाने से बचें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति और सफलता देने वाला रहेगा. किसी भी विवाद से दूर रहें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें. आज आप योग, ध्यान और धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं जिससे मन को सुकून मिलेगा. लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होने की संभावना है. शाम के समय किसी खास व्यक्ति की ओर से लाभदायक प्रस्ताव मिल सकता है जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देने वाला रहेगा. लंबे समय से जिस कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. लोगों से मेल-मुलाकात बढ़ेगी और किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है. आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी. शाम के समय कुछ उलझे हुए कामों को सुलझाने में भागदौड़ करनी पड़ सकती है और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा. वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी दूसरे का वाहन इस्तेमाल करने से बचें. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. किसी भी मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ाने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि नौकरी और व्यवसाय में अचानक बदलाव भविष्य में लाभ देने वाले साबित होंगे. परिवार में विवाह संबंधी मामलों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन राहत देने वाला रहेगा क्योंकि रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. मानसिक तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और सुखद रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप हर काम को पूरे उत्साह के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे. आपकी समझदारी और सूझबूझ से कई समस्याओं का समाधान आसानी से निकल जाएगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे. ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और दिन भर मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *