Karj Mukti Ke Upay: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में गहरा महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या उसे करते समय वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन किया जाए, तो उसके नतीजे सुखद और समृद्ध होते हैं वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने पर इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं. वास्तु शास्त्र में कर्ज और पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं. मान्यता है कि अगर इन उपायों को सही तरीके से अपनाया जाए तो न सिर्फ कर्ज की समस्या से राहत मिलती है, बल्कि बेवजह होने वाले खर्चों पर भी रोक लगती है. साथ ही पैसों की तंगी के कारण होने वाले मानसिक तनाव से भी काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. आईए जानते है इस के उपाय
मुख्य द्वार की साफ-सफाई रखें
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना गया है। यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें, नियमित रूप से गंगाजल का छिड़काव करें और दरवाजे पर स्वास्तिक या ओम का चिन्ह बनाना शुभ माना गया है।
उत्तर दिशा में रखें विशेष ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है। तिजोरी में लाल कपड़ा रखने और कुबेर यंत्र स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज से राहत मिलने की संभावना बढ़ती है।
रसोईघर की सही दिशा और व्यवस्था
रसोईघर को घर का आर्थिक ऊर्जा केंद्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन हमेशा ही दक्षिण पूर्व दिशा में होना चाहिए. इसके अलावा जब आप गैस या चूल्हे पर खाना बना रहे हों तो आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए रसोई में गंदगी या अव्यवस्था होने से धन का प्रवाह बाधित हो सकता है। इसलिए रसोई को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना जरूरी है।
पूजा स्थल को रखें साफ और पवित्र
वास्तु के जानकार घर के पूजा स्थल को एनर्जी का मुख्य केंद्र बताते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि आपको इस जगह को जितना हो सके साफ और शांत रखना चाहिए. अगर पूजा स्थल में टूटी हुई मूर्तियां हैं, खराब और फटी हुई तस्वीरें हैं तो उन्हें तुरंत उस जगह से हटा दें.