Astrology: 17 जून से वक्री होंगे शनिदेव, इन राशि के जातको पर टूट सकता है दुखों का पहाड़

Shani Vakri 2023: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्‍व होता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में शनिदेव बहुत ही अहम ग्रह माने जाते हैं। सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। जब-जब शनिदेव की चाल या फिर इनकी स्थिति में परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर अवश्‍य पड़ता है। शनिदेव अभी कुंभ राशि की यात्रा पर हैं और 17 जून 2023 से इसी राशि में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। ज्‍योतिश शास्‍त्र के मुताबिक, शनि की वक्र दृष्टि अच्छी नहीं मानी जाती है। शनि की उल्टी चाल से कुछ राशि के जातको पर बूरा प्रभाव पड़ सकता हैं। इन राशि वालों पर दुखों का पहाड़ टूट सकता है। तो आइए जानते हैं की शनि वक्री चाल से किस राशि के लोग प्रभावित होंगे।

सिंह राशि 
शनि की वक्री चाल से सिंह राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है। इस दौरान आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। यदि आप किसी व्यवसाय में है तो उसमें भी आपको नुकसान होने की संभावना है। आपका धन अटक सकता है। कोई भी जोखिम वाला काम करने से बचें।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनि की वक्री अवस्था अच्छी नहीं रहने वाली हैं। करियर और आर्थिक मामलों में भी आपको दिक्कत होने की आशंका है। कारोबार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है।

मीन राशि 
शनि की वक्री चाल से मीन राशि के जातकों को मानसिक परेशानी हो सकती है। आपके व्यवहार में कटुता आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी सावधान रहने की आवश्‍यकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। इस दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *