Chaturmas: आज से मांगलिक कार्य बंद, जानें अब कब बजेगी शहनाईयां, क्या है गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त

Chaturmas:  सनातन धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है। यह आषाढ़ी एकादशी या देवशयनी एकादशी से शुरू होता है। आज यानी 29 जून से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो गई है। हिन्‍दू धर्म के मुताबिक, चातुर्मास में देव सोते रहते हैं, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। हर साल आषाढ़ शुक्ल के देवशयनी एकादशी को ही चातुर्मास प्रारंभ होता है। कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को देव उठते हैं, इसलिए उसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। उस दिन चातुर्मास खत्म होता है। इस साल चातुर्मास 29 जून से 22 नवंबर तक है। 23 नवंबर को चातुर्मास की समाप्ति हो जाएगी। चातुर्मास के कारण 29 जून से 22 नवंबर तक कोई भी मांगलिक कार्य जैसे शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि पर रोक रहेगा। उसके बाद से ही शहनाई बजेगी। तो चलिए जानते हैं नवंबर और दिसंबर के विवाह, गृह प्रवेश मुहूर्त।

विवाह मुहूर्त
लगभग पांच महीनों बाद 23 नवंबर को चातुर्मास खत्म होगा और उस दिन से ही विवाह के शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे। इस साल नवंबर में विवाह के 5 शुभ मुहूर्त और दिसंबर में भी विवाह के 5 मुहूर्त हैं। इस तरह से नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं।

नंवबर 2023 में विवाह मुहूर्त
23 नंवबर, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: रात 09:01 बजे से अगली सुबह 06:51 बजे तक
24 नंवबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:51 बजे से 09:05 बजे तक
27 नंवबर, सोमवार, शुभ विवाह मुहूर्त: दोपहर 01:35 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
28 नंवबर, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:54 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
29 नंवबर, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 06:54 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक,

दिसंबर 2023 में विवाह मुहूर्त
6 दिसंबर, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:00 बजे से अगली सुबह 07:01 बजे तक
7 दिसंबर, गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:01 बजे से शाम 04:09 बजे तक, अगली सुबह 05:06 बजे से 07:01 बजे तक
8 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 07:01 बजे से सुबह 08:54 बजे तक
9 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 10:43 बजे से रात 11:37 बजे तक
15 दिसंबर, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 08:10 बजे से अगली सुबह 06:24 बजे तक

 

गृह प्रवेश मुहूर्त
इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए कुल 10 शुभ मुहूर्त है। नवंबर 2023 में गृह प्रवेश के लिए 6 शुभ मुहूर्त हैं और दिसंबर 2023 में गृह प्रवेश के 4 शुभ मुहूर्त हैं।

नवंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त
17 नवंबर, शुक्रवार
18 नवंबर, शनिवार
22 नवंबर, बुधवार
23 नवंबर, गुरुवार
27 नवंबर, सोमवार
29 नवंबर, बुधवार

दिसंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त
6 दिसंबर, बुधवार
8 दिसंबर, शुक्रवार
15 दिसंबर, शुक्रवार
21 दिसंबर, गुरुवार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *