Mansoon Tea: मानसून में हेल्‍दी रहने के लिए घर पर बनाएं ये चाय, बूस्‍ट होगी इम्‍यूनिटी, मौसमी बीमारियां होंगी दूर    

Tea In Mansoon: मानसूनी बारिश का दौर चल रहा है। बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में लोगों को अक्सर फंगल इंफेक्शन की समस्या रहती है। इस सीजन में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को खांसी-सर्दी, बुखार जल्दी हो जाता है। ऐसे में बता दें कि घर में यदि कुछ हेल्दी चाय बनाई जाए तो इससे इन समस्याओं से बचा जा सकता है। बारिश के मौसम में चाय के शौकीन लोग दिन में कई बार चाय की चुस्कियों का आनंद लेते हैं। हालांकि, दिन में कई बार चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे चाय बताते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इन्हें पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं।

ग्रीन टी

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट बताते हैं कि ग्रीन टी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ग्रीन टी में आयरन, एनर्जी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बारिश के मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-खांसी, बुखार, सिर दर्द ठीक होता है। ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और यह वजन कम करने में मदद करता है। मानसून के मौसम में नियमित तौर पर ग्रीन टी के सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं।

अजवाइन-सौंफ की चाय

मानसून के समय में अजवाइन-सौंफ की चाय के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। सौंफ में फाइबर, प्रोटीन, आयरन कैल्शियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस चाय के सेवन से सिरदर्द, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से तुरंत निजात मिलता है। यह पाचनतंत्र में भी सुधार करता है। इसके सेवन से एसिडिटी दूर होती है।

तुलसी की चाय

आयुर्वेद में तुलसी को बेहद कारगर माना गया है। तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। अगर आप सर्दी, खांसी, सिरदर्द आदि से परेशान रहते हैं तो तुलसी की चाय बेहद फायदेमंद है। तुलसी चाय के सेवन से डायबिटीज, चिंता और डिप्रेशन से से बच सकते हैं। तुलसी में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्‍व मौजूद होते हैं जो शरीर में किसी तरह के सूजन को कम करने में मदद करते है। बरसात में तुलसी की चाय पीने से इम्युनिटी स्‍ट्रांग होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *