Sawan 2023: सावन में भूलकर भी ना करें ये काम, महादेव हो सकते हैं नाराज

Sawan Maas 2023 : सावन माह भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास होता है। सावन महीना शिव भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता।  इस बार सावन 59 दिनों का होगा। इस पवित्र माह की शुरुआत 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रहा है, जो 31 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त जल अभिषेक और दूध अभिषेक रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वैसे तो महादेव एक कलश जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं, समस्‍त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। परंतु कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें सावन महीने में करने से बचना चाहिए अन्यथा महादेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वे कौन से काम हैं, जिन्हें करने से सावन के महीने में बचना चाहिए। आइए जानते हैं।

भोजन का विशेष ध्यान

सावन के महीने में किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान इन चीजों का सेवन करने से भक्तों को पूजा का फल प्राप्त नहीं होता। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ रुष्‍ठ हो सकते हैं। सावन के महीने में लहसुन, प्याज और बैंगन खाने से भी बचना चाहिए।

तेल का इस्‍तेमाल न करें

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन के महीने में किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। सावन के इस पवित्र माह में तेल का दान करना शुभ माना जाता है।

ना करें दूध का सेवन

प्रचलित मान्यताओं के मुताबिक, सावन के पवित्र माह में शिवलिंग पर दूध अर्पित किया जाता है तो भूलकर भी व्यक्ति को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

ना करें किसी का भी अनादर

हिन्‍दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि सावन के पवित्र माह में किसी भी व्यक्ति का भूलकर भी अनादर करने से भगवान भोलेनाथ नाराज होते हैं। मन में उसके लिए नकारात्मक विचार भी नहीं लाना चाहिए। साथ ही अपशब्दों का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव की पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।

ना सोएं बिस्तर पर

प्रचलित मान्यताओं के मुताबिक, सावन के पवित्र माह में व्रती को जमीन पर सोना चाहिए बिस्तर पर नहीं, साथ ही दिन में भी सोने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिनका व्रत होता है उन्हें एक समय ही सोना चाहिए। बाकी पूरा दिन शिव भक्ति में लीन रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *