Lucknow: ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सीएम योगी ने दोनों कलाकारों को हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी भेंट कीं और तीनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं.
इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा- ‘लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बहुत खुशी हुई. उनके साथ बहुत ही सुखद और आत्मीय बातचीत हुई.’ सीएम योगी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके सात कैप्शन में लिखा, आज लखनऊ में सरकारी आवास पर मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा से शिष्टाचार मुलाकात हुई.’
राजकुमार संतोषी की निर्देशन में बनी ये फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की कहानी दिखाती है. सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा, फिल्म में शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को आजादी के हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों ने बोल बम के लगाए नारे