Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गौरा-सुवंसा-बादशाहपुर-निभापुर-जंघई रेलखंड पर दोहरीकरण के काम के कारण 23 जून से 30 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक किया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द और कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा
23 से 30 जून तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
प्रतापगढ़-बनारस विशेष (55142)
बनारस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ विशेष (55141)
यह दोनों ट्रेनें इस अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी.
28 से 30 जून तक ये ट्रेनें नहीं चलेंगी
ध्यान दें, प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी ( 65118)
वहीं गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम (65117)
दूसरे रास्ते से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12355 पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस
23,27 और 30 जून को यह ट्रेन दूसरे रास्ते से चलेगी.
वहीं ट्रेन नंबर 12356 जम्मूतवी-पटना एक्सप्रेस
24 और 28 जून को बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी.
ट्रेन नंबर 13005/13006 अमृतसर-हावडा एक्सप्रेस
ध्यान रहें यह ट्रेन वाराणसी और लखनऊ के बीच 22 जून से 29 जून तक बदले हुए रास्ते से चलेगी.
यह अब वाराणसी से जाफराबाद और सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी.
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले ही अपनी ट्रेन के ताजा स्टेट्स के बारे में पता कर लें, ताकि स्टेशन आने के बाद किसी भी तरह की दिक्कत न हो. आप इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन की भी मदद लें सकते हैं और अपनी ट्रेन के ताजा स्टेट्स के बारे में जान सकते हैं.