24 घंटों में गंगा के जलस्तर में हो सकती है बढ़ोत्तरी

वाराणसी। बाढ़ की दुश्वारियां झेलने के बाद फिर से बनारस में जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात के कारण गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं बैराज से पानी छोड़ने के बाद मैदानी इलाकों में सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। रविवार को बनारस में गंगा का जलस्तर रात आठ बजे तक स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक माह पूर्व आई बाढ़ से अभी लोग उबरे नहीं थे कि एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का अलर्ट जारी हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश होने से बांध में पानी भर गया है। इससे वहां से पानी छोड़े जा रहे हैं। वहीं मिर्जापुर में जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *