Income Tax Recruitment 2026: आयकर विभाग के साथ करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. गुजरात इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को टैक्स असिस्टेंट (Tax Assistant) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर योग्य कैंडिडेट्स की जरूरत है. इसके लिए आयकर विभाग ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने भी शुरू हो गए हैं. जो अभ्यर्थी योग्यता संबंधित सभी शर्तों को पूरा करते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in के जरिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 फरवरी 2026 तय की गई है.
शैक्षणिक योग्यता
- टैक्स असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की डाटा एंट्री स्पीड
- MTS: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
स्पोर्ट्स योग्यता
उम्मीदवार ने इंटरनेशनल, नेशनल, इंटर-यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स या नेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स में भाग लिया होना चाहिए. आवेदन के समय संबंधित सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है.
एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शूटिंग, टेनिस, योगासन, स्विमिंग सहित कुल 17 खेलों में मौके दिए गए हैं.
उम्र सीमा
टैक्स असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कितना मिलेगा वेतन ?
इस भर्ती में टैक्स असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.वहीं MTS पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा कर्मचारियों को अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा.
चयन प्रक्रिया
- उनके खेल प्रदर्शन और उपलब्धियों
- स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के मूल्यांकन
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in पर जायें.
- भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें.
- आवश्यक दस्तावेज और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-संत महात्माओं को पता है प्रभु के घर जाने का दरवाजा: पंकज जी महाराज