Batwara 1947: बालीवुड स्टार सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर बन रही उत्सुकता के बीच सामने आया यह ट्रेलर दर्शकों को भारत के विभाजन के दौर की त्रासदी और मानवीय संवेदनाओं से रूबरू कराता है।
‘बंटवारा 1947’ ट्रेलर की झलक
सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता. वहीं शबाना आज़मी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जिनकी समझदारी, सादगी और मजबूत सोच पूरी कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है, प्रीति जी जिंटा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश करती है.
ट्रेलर में बंटवारे का दर्द, इमोशन्स और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं. यह सिर्फ उस त्रासदी को नहीं दिखाता, बल्कि उन आम लोगों की कहानी भी सामने लाती है, जिन्होंने इतने मुश्किल दौर में भी अपनी इंसानियत, अपनापन और हिम्मत को जिंदा रखा. ओवरऑल ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.
ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे फिल्म के सितारे
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च भी मुंबई में रखा गया। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, करण देओल जैसे सेलेब्स नजर आए। सभी ने साथ में फोटो क्लिक करवाई। शबाना आजमी की तबीयत खराब थी, फिर भी वह ट्रेलर लॉन्च इवेंट पहुंची थीं।
इसे भी पढ़ें:-बालों के लिए कौन सा विटामिन है लाभकारी, इनके सही पोषण से बालों का झड़ना होगा बंद