कैबिनेट मंत्री ने लोकतंत्र रक्षकों का किया सम्मान

वाराणसी। देश में आपातकाल लागू होने की तारीख 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों ने काला दिवस के रूप में मनाया। भाजपा की ओर से शुक्रवार को नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में लोकतंत्र सेनानी चेहरे पर काला मास्क लगाकर पहुंचे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 का दिन देश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। कहा कि आपातकाल के वक्त मैं 15 वर्ष का था। जनसंघ के सभी कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी डॉ. बैजनाथ, बुद्धदेव यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. शिवनाथ यादव, जगदीश जायसवाल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, हीरालाल मौर्य, राधेश्याम अग्रहरी, बनवारी लाल अग्रहरी, महेंद्र सिंह एडवोकेट आदि को लोकतंत्र सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और संचालन कार्यक्रम संयोजक आत्मा विशेश्वर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक यादव, हरि केसरी, धीरज गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *