नदी में डूबने से तीन की मौत…

आगरा। गंगा दशहरा पर्व के दौरान आगरा में बड़ी घटना सामने आई हैं। आगरा में यमुना नदी और बाह क्षेत्र में चंबल नदी में स्नान के दौरान दो सगे भाइयों और एक महिला की डूबने से मौत हो गई। वहीं चंबल नदी में एक किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पुलिस ने दो शव नदी से निकाल पोस्टमार्टम को भेजे हैं। वहीं एक बच्चे की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बाह तहसील के थाना मंसुखपुरा में सोमवार को चंबल नदी में नहाने के लिए निधि, पुत्री गीताराम(13) परिवार के साथ आई थी। नहाने के दौरान अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने किशोरी का प्राथमिक इलाज कराया। उसके बाद उसे घर लेकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *