पुखरायां आने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे रामनाथ कोविंद

कानपुर। वर्ष-2007 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मौजूदा पुखरायां नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार आमने-सामने थे। हालांकि, दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, रामनाथ कोविंद पुखरायां आने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे। भाजपा के टिकट पर सत्यप्रकाश संखवार भोगनीपुर विधानसभा से कई बार चुनाव लड़े, लेकिन हर बार हार हुई। वर्ष-2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रामनाथ कोविंद को मैदान में उतारा था। टिकट न मिलने से नाराज सत्यप्रकाश उमा भारती की पार्टी राष्ट्रीय क्रांति दल के टिकट पर मैदान में उतरे। चुनाव के दौरान सत्यप्रकाश आशीर्वाद लेने कोविंद के पास गए थे। उन्होंने कहा था कि असफलताओं से डिगना नहीं चाहिए। बाद में सत्यप्रकाश भाजपा में वापस हुए और पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया। इसमें उन्हें जीत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *