टोक्यो पैरालंपिक: जानिए आज का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले दो दिन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। छठे दिन भारत को दो स्वर्ण समेत कुल पांच पदक मिले, जिसके साथ ही अपने पदकों की संख्या बढ़कर सात हो गई। पदक तालिका में भी भारत अब 26वें स्थान पर पहुंच गया है। अब एक बार फिर से मंगलवार यानी सातवें दिन भी देश को कई खेलों में पदक की उम्मीदें रहेंगी। निशानेबाजी: सुबह 6 बजे: पी2 महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1। क्वालिफिकेशन: रुबीना फ्रांसिस सुबह 8:30 बजे: पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 क्वालिफिकेशन: मनीष नारवाल, सिंघराज अडाणा और दीपेंद्र सिंह। एथलेटिक्स: सुबह 6:56: महिला शॉटपुट एफ34 फाइनल: भाग्यश्री जाधव, सुबह 7:08 बजे: महिला 100 मीटर टी-13 राउंड 1, हीट 2: सिमरन शर्मा दोपहर 3:55 बजे: पुरुष ऊंची कूद टी-63 फाइनल: मरियप्पन थांगवेलु, शरद कुमार और वरुण सिंह भाटी। तीरंदाजी: सुबह 7:12 बजे: पुरुष व्यग्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन: राकेश कुमार टेबल टेनिस: सुबह 8 बजे: महिला युगल: क्लास 4-5 क्वार्टरफाइनल: भाविना पटेल और सोनल पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *