मौसम विभाग ने बारिश की जताई संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई की ओर है। यह जाते-जाते भी लोगों को बारिश से भिगोएगा। मंगलवार से एक बार फिर से मौसम बदलने के कारण बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू होगा। इस कारण बुधवार से तापमान में गिरावट होने लगेगी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीते सप्ताह से दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। आसमान में हल्के बादल तो हैं लेकिन धूप भी निकल रही है। रविवार की तरह सोमवार को भी धूप खिली इस कारण से उमस का अहसास हुआ। बीच-बीच में बादल भी आसमान को ढकते रहे। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से बारिश होगी। विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने 21 से 26 सितंबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार मौसम केंद्र पर 33.5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि लोधी रोड पर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *