40 देशों में होगा श्री महाकाल लोक परिसर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण

उजैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर में निर्मित “महाकाल लोक” का लोकार्पण का प्रसारण 40 देशों में किया जाएगा। 11 अक्टूबर को पीएम मोदी “महाकाल लोक” का लोकार्पण शाम 6 बजे करेंगे। वहीं इस लोकार्पण आयोजन को वृहद बनाए जाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार आयोजन की समीक्षा करते आए हैं। अब वह उज्जैन में ही हैं।

जिम्मेदारी सौंपी गई:- बता दें कि विश्व के 40 देशों में महाकाल लोक के लोकार्पण के सीधे प्रसारण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी LED स्क्रीन के जरिए लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर रही है। इसके लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबंधितों को जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं विश्व के जिन 40 देशों में महाकाल लोक के लोकार्पण का सीधा प्रसारण किया जाना है, वहां के NRI पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मध्यप्रदेश की 25 हजार पंचायतों में भी महाकाल लोक के सीधे प्रसारण के लिए LED स्क्रीन लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक पंचायतों में भजन कीर्तन के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह ने किया ट्वीट:- मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि भगवान महाकाल की कृपा से श्री महाकाल लोक के निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ है। अद्भुत आनंद का विषय यह है कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन पधार रहे हैं। चारों ओर उत्सव, उल्लास व प्रसन्नता है।

सोशल मीडिया पर भी जानकारी हो रही शेयर:- बता दें कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले सोशल मीडिया पर इससे संबंधित विभिन्न प्रकार की जाकारियां भी शेयर की जा रही है। श्रद्धालु अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर कर रहे हैं। श्री महाकाल लोक के की दिव्यता व भव्यता की तारीफ हर कोई कर रहा है। सेलेब्रिटी व नेता लोगों से इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *