ऐसा शहर जहां सांस लेने से हो जाती है मौत…

अज़ब-गज़ब। दुनिया में ऐसे कई रहस्य छिपे हुए हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज तक इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठाया जा सका है। वैज्ञानिकों द्वारा इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिला पाई है। इन रहस्यों के बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। दुनिया की ये जगहें अपनी खूबसूरती और इतिहास की वजह से पूरी दुनिया में जानी जाती है।

आज हम एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। अब यह जगह पूरी तरह वीरान हो गई है। प्रशासन ने 31 अगस्त को इस खतरनाक जगह को खाली करा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इंसानों के लिए यह स्थान सुरक्षित नहीं है। अब यहां से लोगों को हमेशा के लिए हटा दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस खतरनाक जगह के बारे में-

यह रहस्यमयी और खतरनाक जगह ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है जिसका नाम है- विट्टेनुम। इस जगह को माइनिंग टाउन कहा जाता है। हालांकि इसको ऑस्ट्रेलिया का चेर्नोबिल कहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस जगह की हवा बेहद जहरीली हो चुकी है। इसकी वजह से लोगों के लिए यहां सांस लेना मुश्किल है।

जानकारों का कहना था कि यहां पर सांस लेने से किसी की जान भी जा सकती थी जिसकी वजह से इस शहर से सभी को बाहर निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि इस शहर को अब मैप से भी हटाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के विट्टेनुम क्लोजर एक्ट के तहत इस शहर को लोगों को खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

प्रशासन ने लोगों से कहा था कि लोग शहर को खुद खाली कर दें, नहीं तो उनको जबरदस्ती शहर से हटाया जाएगा। इस शहर में साल 1943 से लोग आकर रहने लग गए हैं। माइनिंग एरिया के कारण यहां पर जहरीली गैसें निकलती थी। जहरीली गैसों की वजह से धीरे-धीरे कई लोगों की मौत होने लगी। साल 1966 में लॉस और स्वास्थ परेशानियों की वजह से विट्टेनुम माइन को बंद करा दिया गया।

लोगों की जा चुकी है जान:-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोगों की मौत होने की वजह से इस शहर को खाली करा दिया गया। बताया जाता है कि यहां पर रहने वाले करीब दो हजार लोगों की मौत हो गई है। एक स्टडी के अनुसार, इस माइन में करने वाले हर कर्मचारी की जान चुकी है। अब बीते 31 अगस्त को इस शहर को पूरी तरह बंद करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *