Akanksha Dubey Suicide: मामले में आया नया मोड़, भोजपुरी सिंगर समर और उसके भाई पर केस

वाराणसी। भोजपुरी एक्‍ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रकरण में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं केस दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

आकांक्षा दूबे की मां ने कहा कि मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। सोमवार की सुबह आकांक्षा दुबे की मां और भाई थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो बहुत खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी।

आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

उसने कहा कि रो-रो कर आकांक्षा ने सबकुछ उन्हें बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी सिंगल समर के भाई संजय सिंह के भाई का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट  रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रो रही थीं। आपको बता दें कि जिस भोजपुरी सिंगर पर आरोप है वो रविवार से ही गायब है।  एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्‍द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

समर सिंह ने किया था भावुक पोस्ट
आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सामने आते ही भोजुपरी सिंगर व एक्‍टर समर सिंह ने एक भावुक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दो रोने वाली इमोजी पोस्ट कर लिखा- निशब्द। RIP।  हैशटैग के साथ एक्ट्रेस का नाम भी लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *