राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुंची कोलकाता

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची। वह दोपहर को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरीं। इस दौरान, राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मंत्री फिरहाद हकीम ने उनका स्वागत किया। सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम हैं। राष्ट्रपति नेताजी भवन, रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक आवास जोड़ासांको जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में अभिनंदन किया जाएगा।  सीएम  ममता बनर्जी उनका स्वागत करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस रहेंगे।

राष्ट्रपति के सम्मान में शाम को राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है।बता दें कि  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 मार्च को बेलूर मठ का दौरा करेंगी। वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांतिनिकेतन जाएंगी। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को, राष्ट्रपति मुर्मु ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *